छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन सम्पन्न

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन सम्पन्न

रायपुर। दिनांक 1 मार्च 2026 को समय दोपहर 1:00 बजे कर्मचारी भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए परशुराम धनेंद्र ठाकुर (पदनाम– भृत्य, विकासखंड शिक्षा विभाग, डौंडी) द्वारा विधिवत नामांकन प्रस्तुत किया गया। उनके नामांकन के प्रस्तावक के रूप में कौशल कुमार अग्रवाल (पत्रवाहक, जल संसाधन विभाग) एवं समर्थक के रूप में शेर सिंह भुवार्थ (चौकीदार, आदिम जाति विभाग, कुसुमलता) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए, जिनमें उदय शंकर छविराम यादव (संभागीय अध्यक्ष, रायपुर), देवनाथ यादव, सुरेश ढीढी (अध्यक्ष, इंद्रावती भवन), संगठन सचिव लोकेश वर्मा, डीडी सिंह, नरेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, ईश्वर साहू, मोतीलाल खिलाड़ी (जिला अध्यक्ष, दुर्ग), शंभू गुप्ता (जिला अध्यक्ष, बलरामपुर) एवं राजू रवि (जिला मीडिया प्रभारी, बलरामपुर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी विनोद यादव द्वारा नामांकन पत्र प्रदान कर प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं संगठनात्मक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।उक्त जानकारी लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दुर्ग मोती राम खिलाड़ी द्वारा दिया गया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?