नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 21 ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द
दुर्ग।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत डोंगरगढ़ क्षेत्र की अप लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य के चलते कई यात्री गाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर मंडल की 11 एवं नागपुर मंडल की 10 गाड़ियां रद्द की गई हैं।रेलवे द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण से संबंधित प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 27 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा एवं तकनीकी कारणों से कुछ मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें (तिथि अनुसार):
27 दिसंबर:68705 दुर्ग–गोंदिया मेमू
68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू68729 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू
28 दिसंबर:68711 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर68724 गोंदिया–रायपुर मेमू29 दिसंबर:68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू
26 दिसंबर:गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू27 दिसंबर:68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमूरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाएं। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात को और अधिक सुरक्षित व सुचारु बनाने में सहायता मिलेगी।
