ओबीसी महासभा पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा, ग्राम उद्योग एवं विधि विधायी मंत्री माननीय गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मंत्री जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।बैठक में ओबीसी महासभा ने अपनी सामाजिक गतिविधियों एवं समाज के संवैधानिक अधिकारों के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा खिलेश्वरी, विधि मोर्चा अध्यक्ष पुनाराम साहू, प्रदेश सहसचिव पुनेश्वर देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा साहू एवं कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे।