पैसा डबल करने का झांसा देकर ,1 करोड़ 30 लाख की धोखाधड़ी एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

1 करोड़ 30 लाख की धोखाधड़ी, पैसा डबल करने का झांसा देकर रची गई करोड़ों की ठगी — एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

भिलाई 09 जून 2025
पैसा डबल करने के नाम पर एक बड़ी ठगी का खुलासा करते हुए वैशाली नगर थाना पुलिस ने रोजो ट्रेडर्स FX लिमिटेड और इंफीनॉक्स कैपिटल नामक फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों के माध्यम से करोड़ों की धोखाधड़ी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल ₹2.50 करोड़ से अधिक की रकम ठगी जा चुकी है, जिसमें से ₹1.30 करोड़ की राशि अब भी वापस नहीं की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल चंद्राकार (उम्र 37 वर्ष), निवासी प्रगति नगर नेवई, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक एप्पल आईफोन 13 भी बरामद किया है। वहीं, अन्य आरोपी उत्तम कुमार साहू, पवन साहनी व उमेश पटेल की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ज्ञान प्रकाश साहू (उम्र 37 वर्ष), जो कि कोहका भिलाई का रहने वाला है, उसने थाना स्मृति नगर में लिखित शिकायत दी थी कि 2019 में उसकी पुरानी जान-पहचान के व्यक्ति उत्तम कुमार साहू ने फैडरर्स कैफे वैशाली नगर में मुलाकात कर एक विदेशी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश करने का लालच दिया।

कंपनी का दावा था कि AI तकनीक से हर महीने 10-20% लाभ मिलेगा।
शिकायतकर्ता को जबरन एक लिंक भेजकर KYC अपडेट कर निवेश के लिए डॉलर में राशि जमा करने को कहा गया। असहमति पर आरोपियों ने कहा कि वे स्वयं उसकी ओर से निवेश कर रकम डबल करके लौटा देंगे।

शिकायतकर्ता ने कुल 2 करोड़ 50 लाख 67 हजार 659 रुपए विभिन्न तरीकों से – बैंक खाते, UPI और नकद – चारों आरोपियों को दिए। जिसमें से 1.22 करोड़ रुपए लौटाए गए, लेकिन 1.30 करोड़ की राशि अब तक नहीं दी गई।

जब शिकायतकर्ता ने लगातार राशि वापसी की मांग की तो जुलाई 2023 में उत्तम कुमार साहू द्वारा एक लिखित इकरारनामा भी दिया गया, जिसमें पैसे डबल कर वापस करने की बात कही गई। बावजूद इसके, राशि नहीं लौटाई गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 167/2025 धारा 420, 120-B, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।
वैशाली नगर पुलिस की तत्परता से आरोपी निखिल चंद्राकार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?