पटरीपार वार्ड 60 को 25 लाख का सामाजिक भवन, रायपुर नाका मुक्तिधाम का भी उन्नयन
:महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण, जन्मदिन से तेरहवीं तक आयोजनों के लिए मिला सर्वसुविधायुक्त स्थल
दुर्ग, 01 मार्च।नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की कड़ी में पटरीपार वार्ड क्रमांक 60 को बड़ी सौगात मिली है। यहां 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का भी शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति में सामाजिक भवन का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप मुक्तिधाम से अलग सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि सामाजिक, पारिवारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित और सम्मानजनक स्थान उपलब्ध हो सके।सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावामहापौर ने बताया कि पटरीपार क्षेत्र में लंबे समय से ऐसे भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नए भवन में जन्मदिन, तेरहवीं, पारिवारिक कार्यक्रम और अन्य सामाजिक आयोजन आसानी से किए जा सकेंगे।
इससे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को निजी खर्च कम करना पड़ेगा।मुक्तिधाम में 24.27 लाख से हुआ उन्नयनरायपुर नाका मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त कक्ष, पेवर ब्लॉक, मजबूत बाउंड्री वॉल, लाइट, शेड और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया गया है। इससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले परिजनों को बेहतर व्यवस्था और सुविधा मिलेगी।
इस कार्य का लाभ वार्ड 19, 20, 21, 22, 59 सहित आसपास के कई वार्डों के नागरिकों को सीधे तौर पर मिलेगा। अब मुक्तिधाम परिसर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आ रहा है।जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे उपस्थितकार्यक्रम में देव नारायण चंद्रकार, विद्यावती सिंह, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, नीरा खिचरिया, सावित्री दमाहे, अरुण सिंह, पंकज साहू, मनमोहन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल के लिए महापौर और निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई पहचान मिलेगी।
