ऑनलाइन भी जमा करें टैक्स, निगम ने करदाताओं के लिए की विशेष व्यवस्था

अंतिम 4 दिन शेष: दुर्ग नगर निगम के टैक्स काउंटर लगातार खुले, करदाता शीघ्र करें भुगतान

दुर्ग, 27 मार्च। वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले नगर पालिक निगम दुर्ग ने शहर के करदाताओं के लिए अहम सूचना जारी की है। संपत्ति कर एवं अन्य निगम कर जमा करने के लिए अब केवल अंतिम 4 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में निगम प्रशासन ने करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं।निगम द्वारा शनिवार और रविवार को भी टैक्स काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि नागरिक बिना भीड़ और परेशानी के अपना कर जमा कर सकें। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और काउंटरों पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना बकाया कर जमा कर दें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कर भुगतान करने से पेनल्टी और जुर्माने से बचा जा सकता है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद निगम द्वारा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अधिभार, जुर्माना और अन्य विधिक कार्यवाही शामिल हो सकती है।निगम प्रशासन ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

करदाता घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना टैक्स जमा कर सकते हैं: https://municipalcorporation.in/⁠�निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए समय पर कर भुगतान करें और शहर के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?