केंद्रीय जेल में सेवा का संकल्प: ओम सत्यम समिति ने आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर

केंद्रीय जेल में सेवा का संकल्प: ओम सत्यम समिति ने आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर

दुर्ग। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय जेल में पुरुष बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। समिति के रचनात्मक, सकारात्मक एवं गुणात्मक सेवाकार्यों के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में नेत्र एवं दंत परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

नेत्र परीक्षण जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग के पूर्व नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह के निर्देशन में किया गया। इसमें नेत्र सहायक अर्पिता फिलिप, संस्कार चंद्राकर, तोमन साहू, अंचल साहू, निकिता एवं प्रियंका ने सेवा दी। परीक्षण में 109 पुरुष बंदियों में से 3 बंदी मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए, जिन्हें आगे उपचार हेतु चिन्हित किया गया। दंत परीक्षण एवं मार्गदर्शन की जिम्मेदारी डॉ. पायल पाटिल ने संभाली।

दंत परीक्षण में 46 बंदियों में पायरिया और दांत सड़ने जैसी समस्याएं पाई गईं।समिति के सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर, आर.के. तिवारी और रमेश साहू ने आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक मनीष शंभाकर, प्रभारी उप जेल अधीक्षक ए.के. साव, फार्मासिस्ट डी.एस. कोसरे, प्रभारी अष्टकोण अधिकारी अरुण त्रिपाठी, प्रहरी गोपाल कश्यप, मुख्य प्रहरी रमेश खारसे तथा प्रहरी राजेश साहू का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

यह शिविर बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण और मानवता की सेवा की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल साबित हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?