दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुरानी भिलाई व नंदिनी नगर में रेड, 12 आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईपुरानी भिलाई व नंदिनी नगर में रेड, 12 आरोपी गिरफ्तार नकदी, मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित लगभग 2 लाख रुपये की जप्ती

दुर्ग/22 दिसंबर 2025। दुर्ग पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ फड़ पर छापेमारी की है। इस दौरान कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की जप्ती की गई है।पुरानी भिलाई में एकता नगर के पीछे जुआ फड़ पर रेड दिनांक 21.12.2025 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एकता नगर श्मशान घाट के पीछे मैदान में घेराबंदी कर रेड की।

मौके से 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते हुए सनी सिंहानिया, हर्ष यादव, अनिकेत देवार, हरीश तारक, राजेश यादव, यीशु उर्फ विक्की, रजत साव, राहुल राय एवं ओमकार सोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से ₹19,500 नगद, 5 मोटरसाइकिल एवं 7 मोबाइल फोन जप्त किए गए।नंदिनी नगर में शासकीय स्कूल के पास कार्रवाई इसी प्रकार थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत बड़े गांव शासकीय स्कूल के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोहर निषाद, वेद प्रकाश देवांगन एवं सुरेश कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया।

इनके पास से 52 पत्ती ताश एवं ₹9,750 नगद जप्त किया गया।कानूनी कार्रवाई दोनों प्रकरणों में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 513/2025 एवं थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 342/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई एवं नंदिनी नगर के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?