होली से पहले पुलिस सख्त: हंगामा करने वाले 4 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली से पहले पुलिस सख्त: हंगामा करने वाले 4 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाईदुर्ग पुलिस ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पुरानी भिलाई नगर क्षेत्र में सख्त रात्रि पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति भंग करने वाले 4 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 की रात पेट्रोलिंग के दौरान दादर भिलाई-3 और ग्राम अमेरी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर शोर-शराबा और हंगामा किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्तियों को समझाइश दी, लेकिन शांति भंग की आशंका को देखते हुए चारों को अभिरक्षा में ले लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पकड़े गए व्यक्तियों में पुष्पेंद्र पटेल, पंकज पटेल, शुभम पटेल (सभी निवासी दादर भिलाई-3) तथा देवेंद्र कुर्रे (निवासी ग्राम अमेरी) शामिल हैं।कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई नगर निरीक्षक अम्बर भारद्वाज एवं पेट्रोलिंग टीम की सक्रिय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।

किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?