नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मोहन नगर थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार, धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी में एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 72 नग प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक ठाकुर (28 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा, दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28,800 रुपये मूल्य के कैप्सूल और 960 रुपये नगद जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत 29,760 रुपये आंकी गई है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22 और 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अवैध कमाई के लिए कर रहा था कारोबारप्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा था।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रखी जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?