भिलाई में पुलिस होली का आयोजन: अधिकारियों-कर्मचारियों ने रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएँ
दुर्ग/भिलाई। होली पर्व के अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-06 भिलाई में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उल्लासपूर्वक पुलिस होली मनाई गई। इस अवसर पर संभाग कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना एवं इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा मिलता है। लगातार ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बीच ऐसे अवसर पुलिसकर्मियों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने और आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर होली पर्व को उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया।दुर्ग पुलिस की अपील:दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
