पुलिस केवल कानून नहीं, सामाजिक विकास की भी भागीदार : IG बालाजी राव सोमावार

पुलिस केवल कानून नहीं, सामाजिक विकास की भी भागीदार : IG बालाजी राव सोमावार

कबीरधाम के सुदूर वनांचल में सामुदायिक पुलिसिंग का निरीक्षण, बच्चों में बांटी शैक्षणिक सामग्री

कवर्धा | 10 फरवरी 2026राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार ने कहा कि पुलिसिंग का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास, शिक्षा और विश्वास निर्माण में भी पुलिस की अहम भूमिका है।पुलिस महानिरीक्षक आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना कुकदूर अंतर्गत ग्राम देवान पटपर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का निरीक्षण किया।

पारंपरिक नृत्य से हुआ आत्मीय स्वागतग्राम देवान पटपर पहुंचने पर बैगा आदिवासी समाज के ग्रामीणों एवं बच्चों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक का आत्मीय एवं सांस्कृतिक स्वागत किया। यह दृश्य पुलिस और आदिवासी समुदाय के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द का सशक्त उदाहरण बना।बच्चों को मिली शिक्षा की सौगातइस अवसर पर IG श्री सोमावार ने ग्राम के स्कूली बच्चों को कॉपियां, पुस्तकें, पेन-पेंसिल, रंग सामग्री सहित अन्य शैक्षणिक उपयोगी सामग्री का वितरण किया।

बच्चों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।वनांचल के बच्चे समाज का भविष्यIG ने कहा कि वनांचल के बच्चे समाज का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया जा रहा यह प्रयास दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखेगा।उन्होंने कबीरधाम पुलिस के संवेदनशील और समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी।ग्रामीणों से सीधा संवादभ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस-प्रशासन के समन्वय से वनांचल क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दी जानकारीकबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने बताया कि जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत शिक्षा प्रोत्साहन, नशामुक्ति अभियान, बाल विवाह रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है।ये रहे उपस्थितइस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री अमित पटेल, एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह, थाना कुकदूर प्रभारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

यह भ्रमण न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे पुलिस और आदिवासी समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता का संबंध और अधिक मजबूत हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?