सुकमा में पुलिस सेलरी पैकेज का लाभ: घायल आरक्षक को मिले 50 लाख रुपये

सुकमा में पुलिस सेलरी पैकेज का लाभ: घायल आरक्षक को मिले 50 लाख रुपये

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र कुमार नाग को पुलिस सेलरी पैकेज योजना के तहत 50 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है।बताया गया है कि आरक्षक नाग नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद उन्हें शासन की विशेष योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।राशि का वितरण पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण झा द्वारा आरक्षक के परिजनों को किया गया।

इस अवसर पर आरक्षक के पिता गंगाधर नाग और माता दयमती नाग भी उपस्थित रहे।यह सहायता राशि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ या अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने वाले जवानों को दिए जाने वाले बीमा कवर का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित पुलिस सेलरी पैकेज योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में कार्यरत पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस पहल से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि उनके परिवारों को भी संकट की घड़ी में सहारा मिलता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?