भिलाई नगर में हनुमंत कथा पंडाल के आसपास संदिग्धों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

भिलाई नगर में हनुमंत कथा पंडाल के आसपास संदिग्धों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

भिलाई नगर | दुर्ग (छ.ग.) | 28 दिसंबर 2025भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-6 में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर कथा पंडाल एवं उसके आसपास चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने कथा पंडाल के अंदर व आसपास घूम रहे संदिग्ध महिला-पुरुषों की सघन चेकिंग की। जांच के दौरान बिना पास एवं बिना पहचान पत्र (आधार कार्ड) के घूम रहे अन्य राज्यों के संदिग्ध पाए गए। पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा इन संदिग्धों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया एवं सभी को माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस द्वारा बाहरी राज्य के व्यक्तियों एवं संभावित गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, पॉकेटमारी और चैन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए अलग से टीम भी तैनात की गई है।पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी।

आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तत्काल दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?