ग्रीन चौक पर पुलिस की सतर्कता: बीएसएफ का फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार, कार व फर्जी आईडी जब्त

ग्रीन चौक पर पुलिस की सतर्कता: बीएसएफ का फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार, कार व फर्जी आईडी जब्त-

दुर्ग / थाना मोहन नगर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बीएसएफ का फर्जी कर्मचारी बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी फर्जी पहचान पत्र के सहारे खुद को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का कर्मचारी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20.12.2025 को थाना मोहन नगर की पेट्रोलिंग पार्टी ग्रीन चौक, दुर्ग में वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी।

इसी दौरान चार पहिया वाहन डिजायर क्रमांक CG 07 CR 9095 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह, पिता स्व. कुलवंत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुंदर नगर, मीरा कोट चौक, एयरपोर्ट रोड, थाना कम्बोज, जिला अमृतसर (पंजाब) तथा हाल निवासी सिंधिया नगर, सेंगर हाउस, दुर्ग बताया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वयं को बीएसएफ में कार्यरत बताया और एक बीएसएफ आई-कार्ड भी दिखाया। संदेह होने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।

इसके बाद बीएसएफ कार्यालय से सत्यापन कराया गया, जहां से स्पष्ट हुआ कि उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति बीएसएफ में पदस्थ नहीं है।जांच में आरोपी द्वारा लोक सेवक का प्रतिरूपण कर स्वयं को बीएसएफ कर्मचारी बताना एवं कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करना पाया गया। इस पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 735/2025, धारा 204, 319(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:सिमरनजीत सिंह, पिता स्व. कुलवंत सिंह, उम्र 31 वर्ष निवासी – सुंदर नगर, मीरा कोट चौक, एयरपोर्ट रोड, थाना कम्बोज, जिला अमृतसर (पंजाब)हाल निवासी – सिंधिया नगर, सेंगर हाउस, दुर्ग जप्त समाग्री:डिजायर कार क्रमांक CG 07 CR 9095 बीएसएफ का फर्जी आई कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?