दामाखेड़ा में संत समागम की तैयारियों ने पकड़ा जोर, 23 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा विशाल माघ मेला

दामाखेड़ा में संत समागम की तैयारियों ने पकड़ा जोर, 23 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा विशाल माघ मेला

दामाखेड़ा।कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा एक बार फिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजने-संवरने लगा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला संत समागम (माघ मेला) इस वर्ष 23 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पंथ प्रतिनिधियों के बीच समन्वय तेज हो गया है।इसी क्रम में शुक्रवार को सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशवली प्रतिनिधि सभा प्रांगण में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब ने की, जबकि कलेक्टर दीपक सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आयोजन को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब का चादर तिलक समारोह आयोजित होगा, जिससे इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।कलेक्टर दीपक सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला प्रारंभ होने के तीन दिन पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 700 से अधिक स्टैंड पोस्ट, 15 पावर पंप, 2–3 स्पेयर पंप तथा 5–6 टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।मेला क्षेत्र में नगर पालिका भाटापारा एवं सिमगा द्वारा 100 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। बिजली कटौती व लो वोल्टेज की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी। वहीं पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त बल तैनात किया जाएगा, जिसमें सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगे।वाहन पार्किंग हेतु बेमेतरा रोड, बिलासपुर रोड और रायपुर रोड पर पृथक-पृथक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

मुख्य मेला क्षेत्र के साथ-साथ पार्किंग स्थलों पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए आसपास के गांवों के स्कूल, सामुदायिक भवन और हॉस्टल उपयोग में लाए जाएंगे। साफ-सफाई को लेकर सिमगा व भाटापारा नगरीय निकाय के सफाई कर्मचारी दिन-रात तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे चिकित्सा सुविधा व एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अग्निशमन विभाग की टीम भी मेला स्थल पर मौजूद रहेगी।

कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार—

23 जनवरी: प्रातः 9 बजे चादर तिलक समारोह, संध्याकाल गुलालोत्सव एवं प्रगटोत्सव

24 जनवरी से 1 फरवरी: प्रतिदिन प्रातः गुरुपाठ, दिन में अनुराग सागर पाठ, संध्या पाठ व भजन-कीर्तन

28 जनवरी से: रात्रिकालीन सभा में पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के दर्शन व आशीर्वचन

30 जनवरी: सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन की आमसभा

31 जनवरी: आमिन माता महिला मंडल की आमसभा

1 फरवरी: पूर्णिमा व्रत एवं सात्विक यज्ञ के साथ मेला समापन

2 फरवरी: सामूहिक दीक्षांत समारोह

3 फरवरी: सामूहिक चलावा चौकी आरतीबैठक में पंथ प्रकाश छोटे साहब, डॉ. भानुप्रताप साहब, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ दिव्या अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, एसडीएम अतुल शेट्टे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?