जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक में यातायात सुधार के प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सर्विस रोड व फ्लाईओवर निर्माण शुरू

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक में यातायात सुधार के प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सर्विस रोड व फ्लाईओवर निर्माण शुरू

दुर्ग, 23 फरवरी। जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक में यातायात पुलिस द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत स्मृति नगर क्षेत्र में सर्विस रोड तथा खुर्सीपार और सिरसा गेट क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

स्मृति नगर में बनेगी सर्विस रोड यातायात पुलिस ने बैठक में बताया कि स्मृति नगर झरोखा पैलेस से आरोग्यम हॉस्पिटल तक सर्विस रोड उपलब्ध नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर भारी यातायात दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग तथा रॉन्ग साइड वाहन संचालन की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोगदा पुलिया, कातुलबोड़ से आरोग्यम हॉस्पिटल तक नई सर्विस रोड निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे प्रशासन ने मंजूरी दे दी है और निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आएगी।

खुर्सीपार और सिरसा गेट में फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी बैठक में खुर्सीपार एवं सिरसा गेट क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या पर भी विस्तृत चर्चा की गई। यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रशासनिक सहमति मिल गई है। फ्लाईओवर बनने से मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और जाम की समस्या में सुधार आएगा।वैकल्पिक मार्गों से यातायात होगा सुगम प्रशासन का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से वैकल्पिक मार्ग विकसित होंगे, यातायात प्रवाह नियंत्रित रहेगा और आम नागरिकों को सुरक्षित व समयबद्ध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यातायात पुलिस की सराहनीय भूमिका इन प्रस्तावों के तकनीकी विश्लेषण एवं प्रस्तुतीकरण में यातायात पुलिस दुर्ग, यातायात प्रबंधन प्रकोष्ठ तथा क्षेत्रीय यातायात अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी बैठक में सराहना की गई।नागरिकों से सहयोग की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात संकेतों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?