रायपुर ब्रेकिंग: एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित

रायपुर ब्रेकिंग: एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित

रायपुर। नकली दवा कारोबार से जुड़े मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एडिशनल ड्रग कंट्रोलर (ADC) संजय नेताम को निलंबित कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, संजय नेताम की कथित रूप से नकली दवा कारोबार के आरोपी खेमराम बानी से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी।

इस मुलाकात का स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी और आरोपी की मुलाकात के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राखी सिंह ठाकुर को जशपुर भेज दिया है।स्टिंग सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

इस कार्रवाई को विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?