रायपुर ब्रेकिंग: DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा गिरफ्तार

रायपुर ब्रेकिंग: DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF (District Mineral Foundation) घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है।जांच एजेंसी के अनुसार, जांच के दौरान मिले डिजिटल साक्ष्य, अहम दस्तावेजों और गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। EOW का दावा है कि आरोपी ने DMF फंड से जुड़े विभिन्न कार्य अपने परिचित लोगों और फर्मों को कमीशन लेकर आवंटित कराए।

क्या हैं आरोप?जांच में सामने आया है किDMF फंड से जुड़े कार्यों में कथित रूप से कमीशन लिया गया।अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों के माध्यम से अलग-अलग फर्मों को काम दिलवाए गए।सरकारी धन के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं।EOW के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और शासकीय राशि के दुरुपयोग से जुड़े अपराध बनते पाए गए हैं।

पुलिस रिमांडगिरफ्तार पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान EOW उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?