रायपुर ब्रेकिंग: CSMCL कमीशन घोटाले में एक और गिरफ्ता

रायपुर ब्रेकिंग: CSMCL कमीशन घोटाले में एक और गिरफ्तारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में कथित कमीशन घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा/एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।जांच एजेंसी ने इस मामले में पहले से जेल में बंद अनवर ढेबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि CSMCL में कमीशनखोरी और अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

रिमांड पर पूछताछ जारीEOW/ACB ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, कमीशन नेटवर्क और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।पहले हो चुकी है एक और गिरफ्तारीइस प्रकरण में ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के अधिकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लिया है।

जांच में विभागीय स्तर पर मिलीभगत और कमीशन के कथित लेन-देन की जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?