शीतलहर से राहत: नगर निगम ने शहरभर में शुरू की अलाव व्यवस्था

शीतलहर से राहत: नगर निगम ने शहरभर में शुरू की अलाव व्यवस्था

दुर्ग/10 दिसम्बर। शहर में लगातार बढ़ती शीतलहर से आमजन को राहत देने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग सक्रिय हो गया है। महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शहर के सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों—बस स्टैंड, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार ने बताया कि शीतलहर के असर को देखते हुए निगम की टीमें देर रात तक विभिन्न स्थानों पर अलाव जला रही हैं।

इसके अलावा जिन क्षेत्रों में बुजुर्ग, गरीब और असहाय लोग अधिक रहते हैं, वहां विशेष रूप से अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी ठंड से परेशान न हो।

🔹 सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नगर निगम ने अलाव स्थलों पर सुरक्षा और नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। आग की सुरक्षा के आवश्यक उपकरण, आसपास की साफ-सफाई, नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील और निगरानी टीमों को लगातार सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।महापौर और आयुक्त ने कहा कि निगम का प्रयास है कि शीतलहर के दौरान कोई भी बुजुर्ग, राहगीर या गरीब व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

सभी अलाव निर्धारित समय पर जलें, इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।जल्द ही नगर निगम द्वारा अलाव स्थलों की पूरी सूची जारी की जाएगी, जिससे नागरिक अपने नजदीकी अलाव स्थल की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?