उतई में सड़क सुरक्षा अभियान: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 200 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरण

उतई (दुर्ग)। सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति जागरूकता एवं साइबर क्राइम रोकथाम को लेकर उतई में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिनीमाता चौक, डूमरडीह में आयोजित इस अभियान में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ (उतई अंडा) के तत्वाधान में लगभग 200 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट पाकर नागरिकों में उत्साह और खुशी की लहर देखी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दुर्ग ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा रहे।

अध्यक्षता नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप कुमार लकड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, ग्राम पंचायत डूमरडीह के सरपंच धर्मेंद्र बंजारे, सांसद प्रतिनिधि मोरजध्वज वर्मा, जिला अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति दुर्ग जागेश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी राज ढीढी, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति उतई फत्तेलाल वर्मा एवं अजय क्षत्रिय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मिनीमाता की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई। डूमरडीह पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात अतिथि सम्मान एवं अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत उतई के पार्षदगण, डूमरडीह पंचायत के पंचगण, नगरवासी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष ललित साहू, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गजपाल, जिला सचिव रोशन सिंह बंभोले, ब्लॉक महासचिव नवल किशोर, जिला महासचिव ईश्वर साहू, जिला सह सचिव लेखराम सोनवानी, दुर्ग शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, दिनेश पुरवार, देवेंद्र पटेल, पीलेश्वर साहू, संजय साहू, उदय साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
