दुर्ग में रजिस्ट्री चार्ज बढ़ोतरी पर बवाल: कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रोकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी

दुर्ग में रजिस्ट्री चार्ज बढ़ोतरी पर बवाल: कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रोकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी

दुर्ग में जमीन रजिस्ट्री चार्ज में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ आम जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। रजिस्ट्री की नई दरें लागू होने के बाद जमीन खरीदना आम लोगों के लिए और भी महंगा हो गया है, जिससे शहरभर में नाराज़गी फैल गई है।इसी विरोध के चलते मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ा हंगामा हो गया। बढ़े हुए रजिस्ट्री चार्ज का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय की गाड़ी को रोक लिया।

मौके पर बड़ी संख्या में आमजन धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते नज़र आए।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रजिस्ट्री चार्ज में की गई भारी बढ़ोतरी ने उनके घर बनाने और जमीन खरीदने के सपने को तोड़ दिया है। उनका आरोप है कि सरकार व प्रशासन उनकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रहा।हाल ही में रजिस्ट्री के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद रेट कई गुना बढ़ गए हैं।

इससे जमीन की रजिस्ट्री कराना आम लोगों के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ बन गया है। नए रेट लागू होने के विरोध में रजिस्ट्री कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं।इस पूरे मामले पर जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंगे ने बदलावों और रिवाइज रेट लागू करने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और सवाल यही है कि—क्या प्रशासन इस बढ़ते विरोध पर ठोस कदम उठाएगा?क्या आम जनता की मांगों पर विचार होगा या रजिस्ट्री चार्ज का बढ़ता बोझ यूं ही जारी रहेगा?फिलहाल कलेक्ट्रेट के बाहर जनता का आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?