साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ का विस्तार, नई कार्यकारिणी घोषित
दुर्ग | संवाददाता जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू की सहमति से व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री धनंजय साहू (लल्लन) द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में छोटे एवं बड़े सभी वर्गों के व्यापारियों को शामिल करते हुए संगठन को व्यापक रूप दिया गया है।नवगठित कार्यकारिणी में 4 सह-संयोजक के रूप में विपुल साहू, लवकेश साहू, विनीश साहू एवं चूरामन साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रघुवीर साहू को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

सह सचिव के रूप में योगेश साहू, बलराम साहू, इशू साहू, राकेश साहू एवं जितेंद्र साहू को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी हरीश साहू को दी गई है, जबकि सह मीडिया प्रभारी के रूप में अतुल साहू एवं काशी साहू को शामिल किया गया है।संगठन सचिव पद पर पिंटू साहू, दया शंकर साहू, संध्या साहू, अनीश साहू, नेहा साहू, आकाश साहू, मनोज साहू, खुशबू साहू, अनुपम साहू, चुम्मन साहू एवं प्रकाश साहू को जिम्मेदारी दी गई है।प्रचार सचिव के रूप में लोकेश साहू, दीपक साहू, सुनील साहू, गिरधारी साहू, प्रीति साहू, प्रहलाद साहू, संतोष साहू, मनोज साहू एवं बलराम साहू को नियुक्त किया गया है।संयुक्त सचिव पद पर प्रेम साहू, हितेश साहू, आकाश साहू, सावित्री साहू, सुमित साहू एवं रीतिका साहू को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त 31 सदस्यों को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।संगठन पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से समाज में समन्वय और मजबूती आएगी, जिससे सभी वर्गों के व्यापारियों को लाभ मिलेगा ।

