संत गुरु घासीदास जयंती एवं गुरुपर्व समारोह 25 दिसंबर को उरला में होगा आयोजित

संत गुरु घासीदास जयंती एवं गुरुपर्व समारोह 25 दिसंबर को उरला में होगा आयोजित

उरला (दुर्ग)।परमपूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती एवं गुरुपर्व समारोह का आयोजन 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को जयस्तंभ चौक, सतनामी पारा, उरला, दुर्ग में भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन को लेकर सतनामी समाज सहित क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी (मंत्री) शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चंद्रशेखर बंजारे जी, अध्यक्ष सतनामी आश्रम कल्याण समिति, दुर्ग द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री कंशी राम कोसरें जी (प्रभारी पर्यावरण उद्यानिकी विभाग, नगर पालिक निगम दुर्ग) एवं श्री बालक दास डहरे जी (जिला युवा अवार्ड से सम्मानित) की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा कई सम्माननीय गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक विशिष्टजन भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी।

इस अवसर पर ग्राम कोडवा (जिला बालोद) की बालिका पंथी पार्टी द्वारा पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रात्रिकालीन सत्र में “धरोहर” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महादेव हिरवानी, राजनांदगांव द्वारा किया जाएगा।आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

समस्त सतनामी समाज वार्डवासी युवा एवं महिला समिति, उरला, दुर्ग ने समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?