भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/ थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 16 मार्च को ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ लोग अवैध रूप से प्लांट में घुसकर लोहे का स्क्रैप चोरी कर रहे थे। मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन के माध्यम से स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1030 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है, तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (CG 07 CY 2912) जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है, जब्त किया है।इस मामले में आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ, पुष्पेंद्र दीप, मनोज कुम्भार और मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू और आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?