राष्ट्रीय पेंशन दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का होगा सम्मान
रायपुर।छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय पेंशन दिवस–2025 के अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी–कर्मचारियों के सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।17 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय पेंशनर सम्मेलन यह कार्यक्रम 17 दिसंबर 2025 को कर्मचारी भवन, गौरव पथ स्थित सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय पेंशनर सम्मेलन के साथ-साथ वरिष्ठ पेंशनर साथियों का सम्मान किया जाएगा।मुख्य व विशेष अतिथि करेंगे कार्यक्रम की शोभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस श्री अशोक अग्रवाल तथा विशेष अतिथि सेवानिवृत्त विशेष आयुक्त (GST) श्री आर.के. त्रिवेदी होंगे।

पेंशनरों को उनके संवैधानिक अधिकारों की मिलेगी जानकारी जिला अध्यक्ष श्री पंकज नायक ने बताया कि इस अवसर पर विधि विशेषज्ञों द्वारा पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे पेंशनर अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।बैठक में अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित बैठक में प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, संभागीय अध्यक्ष विमल कुंडू, जिला सचिव बेनीराम गायकवाड़, कोषाध्यक्ष बी.पी. कुरील, उपाध्यक्ष राजेंद्र उमाठे एवं प्यारेलाल सेन, महामंत्री यशवंत भोंसले सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
