भिलाई में सनसनी: सनकी प्रेमी का युवती पर कटर से हमला, हालत गंभीर

भिलाई में सनसनी: सनकी प्रेमी का युवती पर कटर से हमला, हालत गंभीर

भिलाई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी आशिक ने युवती पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए युवती के हाथ, सीने और कमर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि आरोपी योगेंद्र लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था।

शादी से पहले भी वह उसे लगातार परेशान करता था और शादी के बाद भी उसका उत्पीड़न जारी रहा। आरोपी को क्षेत्र का आदतन बदमाश बताया जा रहा है। उसके डर से युवती और उसका परिवार अब तक खुलकर सामने नहीं आ पाए थे। लेकिन इस बार उसने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी।घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवती के गहरे घावों पर टांके लगाते समय अस्पताल स्टाफ भी सिहर उठा। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना नेवई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?