भिलाई के मंदिरों में चोरी करने वाला सीरियल चोर गिरोह गिरफ्तार5 मंदिरों की चोरी का खुलासा, 2 आरोपी व जेवर खरीददार ज्वेलर्स धराए, 2 लाख का मशरूका बरामद
दुर्ग | 20 दिसंबर 2025दुर्ग पुलिस को भिलाई क्षेत्र में लगातार मंदिरों में हो रही चोरियों के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीरियल मंदिर चोर गिरोह के दो सक्रिय आरोपियों के साथ चोरी के जेवर खरीदने वाले अनूपपुर के ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये का कीमती मशरूका, चोरी में प्रयुक्त बाइक व औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार,7 अगस्त 2025 की रात फल मंडी पावर हाउस स्थित हनुमान मंदिर,5 नवंबर 2025 को सेक्टर-5 कांची कामाक्षी मंदिर,12 नवंबर 2025 को फरीद नगर दुर्गा मंदिर,14 दिसंबर 2025 को काली मंदिर सुपेला,15–16 दिसंबर 2025 की रात सेक्टर-6 बालाजी मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था।
लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सघन जांच व संदिग्धों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, जो रात में बाइक से घूमते और दिन में घर में रहते थे।पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम रामचंद राठौर (29 वर्ष), निवासी गोरसी, अनूपपुर (म.प्र.) तथा मुकेश जायसवाल (28 वर्ष), निवासी जोगीपुर, तखतपुर, जिला मुंगेली बताया। तलाशी में उनकी बाइक होंडा साइन CG 28 L 4683 की डिक्की से सब्बल बरामद हुआ।
सघन पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी व दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं और जेल में ही उनकी पहचान हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों ने भिलाई में किराए के मकान में रहते हुए मंदिरों की रेकी कर चोरी की वारदातें कीं। चोरी में प्राप्त चांदी का छत्र, मुकुट, मुखौटा, चम्मच आदि अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी (40 वर्ष) को बेचे गए।
पुलिस ने आरोपियों सेचोरी में प्रयुक्त बाइक,सब्बल, मोबाइल, टैबलेट,नकद ₹6,693,तथा करीब ₹2 लाख मूल्य के चांदी के जेवरात जब्त किए हैं।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में दर्ज मामलों के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
