सेवा टेबल कैलेंडर 2026 का विमोचन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया लोकार्पण

सेवा टेबल कैलेंडर 2026 का विमोचन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया लोकार्पण

दुर्ग।ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के प्रकाशन से द्वितीय वर्ष के अंतर्गत सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की प्रस्तुति हेतु टेबल सेवा कैलेंडर 2026 का प्रकाशन किया गया। उक्त कैलेंडर का विमोचन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया।विदित हो कि ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा वर्ष 2025 में भी टेबल सेवा कैलेंडर का प्रकाशन किया गया था, जिसे समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिली।

इसी क्रम में समिति ने वर्ष 2026 के लिए भी सेवा भाव, सामाजिक सरोकार एवं रचनात्मक गतिविधियों को दर्शाते हुए यह टेबल कैलेंडर प्रकाशित किया है।विमोचन अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण विभाग प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सदस्य, छत्तीसगढ़ शासन जीव बोर्ड के सदस्य सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रकाशन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ सेवा और रचनात्मकता के प्रति जागरूकता बढ़ाते

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?