दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ

दुर्ग, 22 सितम्बर। शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ आज नगर निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महापौर अलका बाघमार और नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।पहले ही दिन मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया। माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया।

श्रद्धालुओं ने देवी माँ के दर्शन कर नगर और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, पार्षद साजन जोसफ, ललित ढीमर, जितेंद्र राजपूत, दुर्गेश गुप्ता, शुभम गोइर, लता यादव, हेमलता वर्मा, साक्षी वर्मा, चित्रलेखा चंद्राकर, गोपाल खत्री सहित निगम परिवार के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है, जो हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

नगर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई है। वहीं, आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि “नवरात्र शक्ति और भक्ति का पर्व है। मां दुर्गा की कृपा से नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर होगा।”पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंगोली से सजाया गया, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।

निगम परिवार ने नवरात्र के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा और भजन-कीर्तन के आयोजन की घोषणा की है, जिसमें नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर माता रानी की आराधना कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?