रिसाली-भिलाई में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, 2 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा

रिसाली-भिलाई में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, 2 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा

रिसाली (भिलाई)। श्री केसरी समिति, रिसाली द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन का नेतृत्व वार्ड-25 के पार्षद श्री मनीष यादव (बंटी) एवं श्री केसरी परिवार द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों को सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा आशीष नगर, वार्ड-25 स्थित प्रियंका नगर के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर डी.पी.एस. चौक रिसाली स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण तक जाएगी, जहां ध्वजारोहण के साथ समापन होगा।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें श्री दुलराय अघोरी व काली माता ग्रुप (अंजोरा), संगवारी गड़वा बाजा पार्टी (आनंद धाम, सगनी), माता जसगीत, नवदुर्गा झांकी, नरसिंह भगवान, शंकर-पार्वती, काली माता के पांच स्वरूप एवं रामदरबार की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही डीजे महाकाल एवं डीजे गजराज भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।पार्षद श्री मनीष यादव (बंटी) ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव क्षेत्र की सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक है।

आयोजन के पंचम वर्ष में उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील करते हुए अनुशासन, स्वच्छता और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया।श्री केसरी परिवार ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन और वालंटियर्स का सहयोग कर आयोजन को सफल बनाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?