सिमगा दामाखेड़ा का नाम बदला, अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा

सिमगा दामाखेड़ा का नाम बदला, अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा

विकासखंड सिमगा स्थित कबीर पंथियों की आस्था के प्रमुख केंद्र दामाखेड़ा का नाम अब विधिवत रूप से “कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा” कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 23 फ़रवरी 2024 को दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह “माघी मेला” में सहभागिता के दौरान दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा किए जाने की घोषणा की थी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जून माह में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी।कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर विशाल संत समागम समारोह एवं माघी मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

यह स्थान कबीर पंथियों के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?