दुर्ग। समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नगर के समाजसेवी सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा “छत्तीसगढ़ गौरव रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से पूरे जिले में खुशी और गौरव का माहौल है।नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा सचिव एवं जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रदान किया गयाबताया
गया कि दोनों समाजसेवियों द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित विज्ञान विकास केंद्र एवं एससी-एसटी कन्या छात्रावास परिसर दुर्ग की छात्राओं के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसके साथ ही सेंट्रल जेल के चिन्हित बंदियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने, पुलगांव नाका स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैदोनों
समाजसेवी श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वाधान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल मेडिकल कैंप आयोजित कराते रहे हैं, जहां चिन्हित नेत्र रोगियों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। साथ ही कई दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण दिलाने में भी सहयोग किया गया। वर्षों से प्याऊ सेवा सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और राशन सामग्री उपलब्ध कराने में भी उनका योगदान सराहनीय रहा, जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका हैउल्लेखनीय
है कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री द्वारा मूल्यवान सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राज्य स्तरीय “गुरु रत्न” एवं “छत्तीसगढ़ सेवा रत्न” सम्मान से भी नवाजा गया है।इस सम्मान पर सत्यम शिवम् सुंदरम समिति, जीवन दीप समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा, केंद्रीय गोंडवाना समाज, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग संभाग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों समाजसेवियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस उपलब्धि से नगरवासियों में उत्साह है और इसे समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक बताया जा रहा
