सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी चोट – 7 स्मारक ध्वस्
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला से नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया है। यह ऑपरेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस की टीम ने मिलकर अंजाम दिया।जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी 2026 को चिंतलनार थाना क्षेत्र के मोरपल्ली गांव के जोनापारा और दोरालापारा में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
तलाशी के दौरान इलाके में बनाए गए 7 नक्सली स्मारकों को चिन्हित कर सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।बताया जा रहा है कि दोरालापारा में बनाया गया एक स्मारक ताड़मेटला में मारे गए नक्सलियों की याद में तैयार किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ऐसे स्मारकों का उपयोग नक्सली संगठन अपने प्रचार और नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करते रहे हैं।यह कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74वीं और 223वीं बटालियन के नेतृत्व में की गई। अभियान में बटालियन के अधिकारी और जवानों के साथ चिंतलनार थाना पुलिस भी शामिल रही।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को सुकमा जिले में नक्सली नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और गश्त अभियान लगातार जारी है।
