छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से समाजसेवी दिलीप ठाकुर सम्मानित

छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से समाजसेवी दिलीप ठाकुर सम्मानित

रायपुर। नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी दिलीप ठाकुर को उनके उल्लेखनीय सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि श्री दिलीप ठाकुर विगत लगभग 30 वर्षों से ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के माध्यम से निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

इसके साथ ही वे श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रों में आध्यात्मिक सेवा, जिला चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों को सहयोग, तथा स्वास्थ्य प्रशासन के साथ सकारात्मक सहभागिता जैसे कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं।श्री ठाकुर को इससे पूर्व भी उनके सेवा कार्यों के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, केंद्रीय जेल प्रशासन, नगर निगम सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

उन्हें संयुक्त नेहरू पुरस्कार, मदर टेरेसा सम्मान, शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान, शहीद रामाधीन गोंड सम्मान, वीरांगना रानी दुर्गावती सम्मान, गुरु रत्न राज्य स्तरीय सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय द्वारा उन्हें मानव सेवा सम्मान 2025 से भी सम्मानित किया गया है।

इस नवीन सम्मान पर जिला चिकित्सालय विभाग, श्री सत्य साई सेवा समिति एवं ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री दिलीप ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?