समाज को मिली नई प्रेरणा : शर्मा परिवार और पूर्वेश देवांगन ने लिया मरणोपरांत सम्पूर्ण देहदान का महासंकल्प
दुर्ग। सर्वधर्म सेवा संस्था के प्रेरणास्रोत श्री दीपक बनर्जी दादा के मार्गदर्शन से आज मैत्री कुंज निवासी शर्मा परिवार ने समाज को प्रेरित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया। परिवार की माता श्रीमती विमला शर्मा, पुत्र श्री राजीव शर्मा (आज जन्मदिन), बहु श्रीमती शारदा शर्मा, श्री विजय शर्मा (आज जन्मदिन) एवं श्री राकेश शर्मा ने मरणोपरांत सम्पूर्ण देहदान का महासंकल्प किया।इसी अवसर पर रेलवे में कार्यरत श्री पूर्वेश देवांगन ने भी मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
संस्था ने इस महानतम दान और सेवा भाव के लिए शर्मा परिवार एवं देवांगन जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि यह कदम समाज को नई दिशा देने वाला है और अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। संस्था ने ईश्वर से सभी संकल्पकर्ताओं के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।