1 मार्च को गया नगर में विशेष टैक्स वसूली शिविर, करदाता समय पर जमा करें राशि
दुर्ग। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले संपत्ति कर एवं जलकर जमा कराने हेतु नगर निगम द्वारा 1 मार्च (रविवार) को विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर गया नगर स्थित पुलिस सहायता केंद्र/अटल स्वास्थ्य क्लिनिक के पास, मुक्तिधाम परिसर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लगेगा।शिविर में वार्ड के मोहरिर द्वारा मकान का संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य देय करों की राशि जमा ली जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मार्च माह के भीतर टैक्स जमा करना अनिवार्य है।
निर्धारित समय सीमा के बाद निगम एक्ट के तहत बकाया कर पर 1000 रुपये तक का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।करदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने बकाया कर की राशि समय पर जमा कर अधिक जुर्माने से बचें और रसीद अवश्य प्राप्त करें।
वार्ड पार्षद लीना देवांगन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठाएं और वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व अपने कर दायित्व का निर्वहन
