श्री सत्य साई बाबा जन्म शताब्दी समारोह श्रद्धाभाव से सम्पन्न
दुर्ग। गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 44 स्थित प्रशांति निलियम मंदिर में श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वाधान में श्री सत्य साई बाबा का जन्म शताब्दी समारोह हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओंकार उच्चारण से हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।समारोह की मुख्य अतिथि नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार थीं।
उनके स्वागत में समिति द्वारा गोद लिए ग्राम कोकड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहालों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम में न्यू आदर्श नगर की बाल विकास गुरु निशा ठाकुर, कसारीडीह की तृप्ति नायडू, सृष्टि तिवारी, एवं ग्राम कोकड़ी की बाल विकास गुरु टोमेश्वरी और लोकेश्वरी साहू ने प्रेरक व सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहे।समिति की वरिष्ठ साईं भक्त यमला साहू ने बाबा के जीवन आदर्श, सेवा कार्यों एवं उनके मानव कल्याण के संदेशों पर प्रकाश डाला।
वहीं विश्व कुमार तिवारी ने उपस्थित बच्चों को अनुशासन, आध्यात्मिकता एवं जीवन मूल्य से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए।समिति द्वारा निर्धारित सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं—प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुलाटीदंत चिकित्सक डॉ. हर्षिता तिवारीदंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक खरे जिला चिकित्सालय नेत्र विभाग के पूर्व नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह और उनके सहयोगी विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा छत्रपति कॉलेज के NSS इंचार्ज शुभम चंद्राकर एवं उनकी टीम समिति के यूथ विंग के सक्रिय साईं भक्तइन सभी को महापौर अलका बाघमार ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप ठाकुर और गौरव ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन समिति के संयोजक गौरव ठाकुर द्वारा किया गया। समिति की महिलाओं ने महामंगल आरती एवं दीप प्रज्वलन कर समारोह को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। मुख्य अतिथि ने भी समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और समाज हित में किए जा रहे योगदान को सराहा।
इस मौके पर बी.पी. पांडे, आई.एल. साहू, आर.एच. राव, वाई.पी. चौधरी, आर.के. तिवारी, हरीश चंद ठाकुर, सौरव पांडे, नवीन त्रिपाठी, राजू सोनी, राजेंद्र साहू, पदुम निषाद, अजय सोनी, विजय सोनी, गोपाल सेन, रंगदमन राजपूत, अनिल जोशी, संजय कानखोजे सहित बड़ी संख्या में साईं भक्त उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को समिति द्वारा जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित कर 25 यूनिट रक्तदान किया गया, जो समाज सेवा के प्रति समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
