केमिकल व औद्योगिक आपदाओं को लेकर राज्य अलर्ट, जल्द होगी मॉक एक्सरसाइज

केमिकल व औद्योगिक आपदाओं को लेकर राज्य अलर्ट, जल्द होगी मॉक एक्सरसाइज

रायपुर। केमिकल और औद्योगिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय औद्योगिक आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने औद्योगिक एवं केमिकल आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन तैयारियों और प्रभावी प्रबंधन के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही केमिकल और औद्योगिक आपदाओं को लेकर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपायों और समन्वय को मजबूत बनाना है। प्रशिक्षण में अग्निशमन व्यवस्था, जनजागरूकता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान गृह मंत्रालय, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, उद्योग, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जशपुर जिले से डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी सहित नगर निकाय, पुलिस, नगर सेना, उद्योग, श्रम और खाद्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?