नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: दो माह में 435 चालकों पर कार्रवाई, प्रकरण न्यायालय भेजे

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: दो माह में 435 चालकों पर कार्रवाई, प्रकरण न्यायालय भेजे

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के यातायात विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान कुल 435 मामलों में कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 में 198 और फरवरी 2026 में 237 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार वाहन जब्त कर न्यायालय भेजा गया।

यह कार्रवाई शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर विशेष सघन जांच अभियान के दौरान की गई। राजेंद्र प्रसाद चौक दुर्ग, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, रेल चौक सेंट्रल एवेन्यू भिलाई, बीएसएनएल चौक सेक्टर-1, सुपेला घड़ी चौक, पावर हाउस चौक, कुम्हारी टोल प्लाजा तथा दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि तक लगातार जांच की गई।अभियान के तहत इंटरसेप्टर वाहन और ब्रीथ एनालाइजर मशीन के जरिए वाहन चालकों की नियमित जांच की जा रही है। सप्ताहांत में विशेष अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समन्वित कार्रवाई से यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?