धार्मिक आयोजन में हत्या के मुख्य आरोपी पर सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
दुर्ग, 27 फरवरी 2026।थाना मोहन नगर क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के दौरान हुई हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी के अवैध कब्जे पर कार्रवाई की है। नगर निगम दुर्ग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शासकीय भूमि पर संचालित होटल को ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया।हत्या के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार16 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे मोहन नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 109, 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।शासकीय भूमि पर था अवैध कब्जाजांच के दौरान मुख्य आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर होटल संचालित किए जाने का खुलासा हुआ।
मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस ने नगर निगम को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्राचार किया।इसके बाद नगर निगम दुर्ग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर अवैध निर्माण को हटाते हुए स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाईपुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी निरंतर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
घटना स्थल: शक्ति नगर चौक, मानस भवन के पास, मोहन नगर, दुर्ग मुख्य आरोपी: मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर
