म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन ठगी, सुपेला पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

दुर्ग जिले के सुपेला थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के खाते में तीन लाख से अधिक की संदिग्ध राशि जमा होना पाया गया है।

विस्तार –पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल अकाउंट संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी।

जांच के दौरान पता चला कि एचडीएफसी बैंक की सुपेला शाखा में रूपेश बोबड़े (उम्र 32 वर्ष), निवासी अनंतपुरम, माइल स्टोन स्कूल के पीछे, जुनवानी, स्मृति नगर, सुपेला, जिला दुर्ग द्वारा एक बैंक खाता खुलवाया गया था।जांच में सामने आया कि उक्त खाते का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था। 01 जून 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच खाते में कुल ₹3,05,273/- की संदिग्ध ऑनलाइन राशि जमा होना पाया गया।

मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 317(2), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।जप्ती सामग्री –▪️ बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज▪️ संदिग्ध लेनदेन का बैंक विवरणइस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक पूरन लाल साहू एवं प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील –दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन लेनदेन के दौरान अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?