पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर
रायपुर।शराब घोटाला मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी है।पूर्व मंत्री कवासी लखमा पिछले 378 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। उन्हें इस प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय से न्यायिक हिरासत में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को उनके लिए महत्वपूर्ण कानूनी राहत माना जा रहा है।
जमानत मिलने के बाद अब कवासी लखमा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है, वहीं उनके समर्थकों में फैसले के बाद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।शराब घोटाला प्रकरण से जुड़े अन्य मामलों में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।
