जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 23 फरवरी। थाना छावनी क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 23 फरवरी को थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने ग्राम जंजगिरी स्थित भूमि को अपनी बताकर विक्रय का सौदा किया था। आरोपी ने रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर किश्तों में कुल 13 लाख रुपये प्राप्त कर लिए, लेकिन बाद में पता चला कि उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।

इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी कर राशि का निजी उपयोग किया।प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी जगजीत उर्फ करण सिंह (32 वर्ष), निवासी मंडल टाउन नेहरू नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार किया गया।चेक व दस्तावेज जप्तपुलिस ने आरोपी के कब्जे से पंजाब नेशनल बैंक के 5 हस्ताक्षरित चेक तथा भूमि विक्रय से संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां जब्त की हैं।

थाना छावनी टीम की त्वरित कार्रवाईमामले में थाना छावनी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जमीन क्रय-विक्रय के दौरान दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन अवश्य करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध आर्थिक लेनदेन की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे धोखाधड़ी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?