पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तारजवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा।जिले में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ था, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार पूर्ण होने के बाद आज उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी का विवरणगिरफ्तार आरोपी का नाम रामनाथ सबरिया, पिता छोटे बाबू गोंड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, राहौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा है।

मामले का संक्षिप्त विवरणथाना शिवरीनारायण में दर्ज अपराध क्रमांक 44/2026 एवं 46/2026 (धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 310(2), 311 बीएनएस) का मुख्य आरोपी रामनाथ सबरिया घटना दिनांक से फरार था। उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पतासाजी की जा रही थी।दिनांक 01 फरवरी 2026 की देर रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम बोड़सरा में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस पार्टी ग्राम बोड़सरा पहुंची, जहां शराब भट्टी के पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में आरोपी की मौजूदगी पाई गई।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायलपुलिस पार्टी द्वारा अपना परिचय देते हुए आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी आड़ लेकर भागने का प्रयास करने लगा। बार-बार चेतावनी के बावजूद आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया और देशी कट्टे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस दौरान गोली निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के सिर के ऊपर से निकल गई, जिससे वे बाल-बाल बचे।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने पहले चेतावनी स्वरूप हवाई फायर किया।

इसके बाद भी आरोपी द्वारा पुनः फायरिंग का प्रयास किए जाने पर आत्मरक्षार्थ शासकीय पिस्टल से कमर के नीचे लक्ष्य साधकर दो राउंड फायर किए गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।अस्पताल में उपचार के बाद गिरफ्तारीघायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस बल तैनात रहा। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य ठीक पाए जाने पर आज 03 फरवरी 2026 को आरोपी को डिस्चार्ज किया गया।

इसके पश्चात पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम का सराहनीय योगदानइस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक जिवंती कुजूर, महिला आरक्षक रेखा यादव, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, विनोद राठौर एवं सुरेश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

पुलिस की इस त्वरित, साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?