मुर्गा वाहन पलटा, चालक फंसा, मदद की जगह मुर्गे लूटते रहे राहगीर
बिलासपुर। हाईवे पर एक शर्मनाक घटना में, बेमेतरा जिले के टेमरी ओवरब्रिज के पास एक पिकअप वाहन, जो मुर्गों से लदा था, अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया, लेकिन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मदद करने के बजाय गिरे हुए मुर्गे लूटना शुरू कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में भारी मात्रा में मुर्गे भरे हुए थे। हादसे के तुरंत बाद चालक अंदर ही गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाता रहा, मगर राहगीर मुर्गे बटोरने में व्यस्त रहे। इस अमानवीय व्यवहार ने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी चौंका दिया।सूचना मिलते ही नांदघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को किसी तरह वाहन से निकालकर अस्पताल भेजा गया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।इस घटना ने एक बार फिर मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।