प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के द्वितीय दिवस विभिन्न स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड वर्ग के क्वालिफिकेशन मुकाबले संपन्न हुए, जिसमें देशभर से आए कुल 219 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
क्वालिफिकेशन राउंड संपन्न दिनांक 24 फरवरी 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिकर्व (पुरुष एवं महिला), कंपाउंड (पुरुष एवं महिला) तथा इंडियन राउंड (पुरुष) के क्वालिफिकेशन मुकाबले आयोजित किए गए।रिकर्व स्पर्धा में पुरुष वर्ग के 55 तथा महिला वर्ग की 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं कंपाउंड इवेंट में पुरुष वर्ग से 79 एवं महिला वर्ग से 44 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक इवेंट से 32-32 खिलाड़ियों का चयन आगामी एलिमिनेशन राउंड के लिए किया गया है।
विभिन्न दूरी से हुए मुकाबलेरिकर्व स्पर्धा में 70 मीटर से 50 मीटर दूरी तक मुकाबले आयोजित किए गए, जबकि कंपाउंड स्पर्धा में 50 मीटर की दूरी निर्धारित रही। इंडियन राउंड में 50 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी से खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की।आज होंगे एलिमिनेशन मुकाबलेनिर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार 25 फरवरी 2026 को इंडिविजुअल एलिमिनेशन एवं मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए जाएंगे। इन मुकाबलों के बाद पदक दौर की स्थिति स्पष्ट होगी।विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजनप्रतियोगिता का संचालन भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है, जिससे सभी स्पर्धाएं समयबद्ध रूप से संपन्न हो रही हैं
।सराहनीय समन्वय द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि प्रतियोगिता के दौरान यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में सहयोग प्रदान करें।
