7.57 करोड़ रुपए की लागत से दो सड़कों का 19 फरवरी को होगा भूमिपूजन

7.57 करोड़ रुपए की लागत से दो सड़कों का 19 फरवरी को होगा भूमिपूजन

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए 7 करोड़ 57 लाख 68 हजार रुपए की लागत से दो प्रधानमंत्री पक्की सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार बटुरा कछार से मदनपुर तक प्रधानमंत्री पक्की सड़क निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 69 लाख 81 हजार रुपए तथा खडौदा से मदनपुर तक सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।बताया गया कि इन सड़कों के बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से स्वीकृत इस राशि से क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?