नए ट्रांसफार्मर से दुर्ग के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को बड़ी राहत, अब बिना बाधा मिलेगी बिजली

नए ट्रांसफार्मर से दुर्ग के घनी आबादी वाले क्षेत्रों को बड़ी राहत, अब बिना बाधा मिलेगी बिजली

दुर्ग / इंदिरा मार्केट, तकिया पारा सहित 8 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभदुर्ग शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। बिजली कंपनी ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए 33/11 केवी दुर्ग टाउन सब-स्टेशन में स्थापित 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 8 एमवीए कर दी है। इस उन्नयन से क्षेत्र के लगभग 8246 उपभोक्ताओं को अब निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से मिलेगी मुक्तिहर वर्ष उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड लगातार बढ़ रहा था। इसके चलते गर्मी के मौसम में लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं सामने आती थीं। अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद अब इन परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। सब-स्टेशन की कुल क्षमता 18 एमवीएदुर्ग टाउन उपकेंद्र के अपग्रेडेशन के साथ ही इसकी कुल क्षमता 15 एमवीए से बढ़ाकर 18 एमवीए कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य पर करीब 89.79 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ क्षमता वृद्धि से इंदिरा मार्केट, खंडेलवाल कॉलोनी, तकिया पारा, मिलपारा और डिपरा पारा जैसे घने बसे क्षेत्रों के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा। इससे बिजली की गुणवत्ता सुधरेगी और गर्मी में बढ़ने वाले लोड का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ ऊर्जा करण ट्रांसफार्मर की चार्जिंग और ऊर्जा करण के दौरान कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र भारती, दुर्गेश नंदिनी देवांगन, आरके दानी, सहायक अभियंता राजेंद्र गिरी गोस्वामी, ढालेश्वर प्रसाद साहू, आलोक साहू, रुचि दवे तथा कनिष्ठ अभियंता गोपाल वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिजली कंपनी का कहना है कि गर्मी में बढ़ने वाले लोड को देखते हुए यह पहल की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?